कोटरा। थाना क्षेत्र के बरसार गांव में सोमवार को मट्ठा निकालने वाली मशीन में करंट उतरने से किसान की मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी अरुण राजपूत (44) की पत्नी भगवती देवी घर में दही की मटकी में मट्ठा निकालने की मशीन चला रही थीं। इसी दौरान मशीन बंद हो गई। अरुण मशीन को देखने पहुंचे। मशीन में करंट उतरने से वह अचेत होकर गिर पड़े।

परिजन उन्हें आनन-फानन उरई जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण की मौत से पत्नी भगवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में बेटा रतन और बेटी रोशनी हैं। रोशनी की शादी पिछले वर्ष हुई थी। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *