कोंच। रविवार देर रात मजदूरी कर घर लौट रहा मजदूर की बाइक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होने से सड़क पर फिसल गई। इससे मजदूर घायल हो गया। ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) पंचानन चौराहे के पास काम पूरा कर बाइक से गांव लौट रहा था। पचीपुरा कलां के पास अचानक गाय बाइक के सामने आ गई। हादसे में घायल भगवती शरण को पीछे से आ रहे साथी मजदूर सीएचसी कोंच ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *