उरई जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। नर्सिंग छात्रों का आरोप है कि एमबीबीएस छात्रों ने इमरजेंसी में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। घटना में अमन मौर्य और नीतीश कुमार गौड़ घायल हो गए।
घायल नर्सिंग छात्रों का कहना है कि उनका आशीष गढ़वाल नामक डॉक्टर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने अपने कई साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।
