न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Tue, 22 Sep 2026 01:57 PM IST

Orai News: रामपुरा थाने में भाजपा नेता से कहासुनी और कमरे में बंद कर कथित रूप से नागिन डांस कराने के आरोपों में घिरे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब केपी सरोज को रामपुरा थाने की कमान सौंपी  गई है।


Orai Dispute involving BJP leader Station House Officer Shiv Prakash Singh transferred to police lines

सांकेतिक
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उरई जिले में भाजपा नेता से विवाद और थाने में कथित तौर पर नागिन डांस कराने के आरोपों से घिरे रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर केपी सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि भाजपा नेता अपने परिचित की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।


इस दौरान थाना प्रभारी से उनकी बहस हो गई थी। भाजपा नेता ने थाना प्रभारी पर कमरे में बंद कर धमकाने और नागिन डांस करने के लिए कहने का आरोप लगाया था। हालांकि, थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया था। अब पुलिस विभाग ने शिव प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजते हुए केपी सरोज को रामपुरा का नया थाना प्रभारी बनाया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें