उरई जिले में बुढ़वा मंगल पर्व पर मंगलवार सुबह जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने सुबह से ही जिले के प्रमुख मंदिर परिसरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



उन्होंने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर और आटा स्थित हनुमान मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में प्रवेश और निकास, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों को देखा। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *