झांसी। कलेक्ट्रेट में एक महिला ने धरना दिया। उसने पति और दोस्त पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने व धमकाने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, पर महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसका आक्रोश शांत कराया। महिला ने बताया कि एक साल पहले पति के दोस्त, दतिया जिले के लेखपाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज हुआ और आरोपी जेल भी गया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का होने के कारण महिला को वहां भेजा गया है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *