Young man consumed poison over division of house

जहर खाया
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव देवी नगला में 8 अप्रैल को एक युवक ने मकान के विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके मकान के बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

35 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र सुरेश यादव निवासी गांव देवी नगला मजदूरी करता था। वह किराए पर कमरा लेकर अलग रहता था। बंटवारे में उसने मकान में अपना हिस्सा मांगा। इसी को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *