{“_id”:”67194f7d9f0141964c08d1f4″,”slug”:”young-man-electrocuted-by-open-wire-of-tube-well-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-121336-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नलकूप के खुले तार से युवक को लगा करंट, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Young man electrocuted by open wire of tube well, dies

Trending Videos



कालपी। खराब पड़े नलकूप के खुले तार से युवक को करंट लगने से मौत हो गई।

Trending Videos

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल के मजरा बसानताल निवासी राजकुमार के यहां पड़िया का जन्म हुआ था। मंगलवार को तेलू खाने का कार्यक्रम था। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के बड़ी मोरखी निवासी विनय प्रकाश सिंह (26) पत्नी रजनी व चचेरे भाई लालू के साथ आया था। खाना खाने के बाद विनय घर के पास स्थित एक बंद पड़े नलकूप के पास लघुशंका करने के लिए चला गया। तभी वहां पड़े खुले तार से उसका पैर छू गया। करंट लगने से मौत हो गई। उसके ससुर राजकुमार ने बताया कि लघुशंका करते समय उनकी करंट लगने से मौत हो गई। बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनके दामाद की जान गई है। उसकी मौत से पत्नी रजनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *