संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Fri, 26 Jun 2026 02:14 AM IST


Young man found dead inside house under suspicious circumstances



झांसी। बड़ागांव के बावल टांड़ा मोहल्ले निवासी कल्याण सिंह (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात घर के अंदर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याण प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि कल्याण शराब पीने का आदी था। दोपहर को वह शराब के नशे में बाहर पड़ा था। वहां उसका गांव के लोगों के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह कमरे में चला आया। देर-रात तक उसकी मां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *