यूपी के अयोध्या में सोमवार की रात एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इकलौती संतान की हत्या की खबर मिली तो घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Trending Videos

मामला तारुन क्षेत्र के गयासपुर गांव का है। गांव निवासी कमल सिंह (35) की हत्या हुई है। गयासपुर पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क पर उसका शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

यह भी पढ़ेंः- Encounter In UP: एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली…बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज

बताया गया कि कमल शराब पीने के लिए कुछ लोगों के साथ ठेके पर गया था। वहां आपस में विवाद हो गया। इसके बाद वह देर रात घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में ही वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। 

लोगों ने बताया कि कमल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें