खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को पुलिस प्री-प्लान मर्डर मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को अहम जानकारी मिली है कि हत्या को अंजाम देने वाले हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शूटर वारदात से करीब दो दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे। इसके बाद से पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस को आशंका है कि शूटरों ने शहर के किसी होटल या धर्मशाला में ठहरकर वारदात की रेकी की। इसी को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम शहर और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पिछले दो-तीन दिनों में होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा है।

2 of 20
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 से 30 साल के युवकों पर नजर
पुलिस खास तौर पर ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो वारदात से दो दिन पहले शामली पहुंचे और जिनकी उम्र करीब 21 से 30 वर्ष के बीच है। होटल-धर्मशालाओं में ठहरने वालों की आईडी, मोबाइल नंबर और आने-जाने की जानकारी भी जांच के दायरे में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों का मिलान कर रही है।

3 of 20
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेकी के बाद वारदात की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी हो सकती है। दो दिन पहले शूटरों के शामली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कहां ठहरकर रेकी की और वारदात के दिन घटनास्थल तक कैसे पहुंचे।

4 of 20
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

5 of 20
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले भी हत्या के इरादे से पहुंचे थे शूटर, भीड़ अधिक होने से लौटे
पुलिस को आशंका है कि हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के लिए शार्प शूटर एक दिन पहले भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय जिम के आसपास भीड़ अधिक होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
