{“_id”:”6afd1df4e9c09fdbe60a4061″,”slug”:”ambedkar-nagar-contract-killer-wahid-ansari-killed-in-police-encounter-two-policemen-including-the-station-i-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, एनकाउंटर में कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सुपारी किलर वाहिद अंसारी
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव बाबा धाम परिसर के पास बुधवार भोर करीब ढाई बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी ‘बिल्लू इंदौरिया गैंग’ से जुड़ा था और गोरखपुर जिले से भी वांछित चल रहा था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अब मृतक के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

