पहलवान की हत्या:जिसके आगे बोलने से डरते थे लोग, उसे भाई भतीजों ने ही मिलकर मार डाला; सामने आई ये वजह – Agra Wrestler Murdered Over Land Dispute, Brother And Nephews Accused

सुरेश नगर, न्यू आगरा में 120 गज जमीन के विवाद में शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाई और भतीजे ने थाने शिकायत करने जाने से पहले रास्ते में घेरकर पिटाई लगाई। बाद में सड़क पर पड़ा भारी पत्थर सिर में मार दिया। इससे पहलवान का जबड़ा और आंखें बाहर आ गए। दांत टूटकर जमीन पर बिखर गए। सुबह-सुबह बीच सड़क पर हुए हत्याकांड से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। परिवार के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। एक दिन पहले ही मृतक ने पुलिस से शिकायत की थी मगर सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है।…





Source