bike rider fell after colliding with pile of mud on road In AmbedkarNagar one died companion seriously injured

Accident demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार देर रात सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई।


हादसा आलापुर क्षेत्र के इंदईपुर-बसखारी मार्ग पर हुआ। बताया गया कि रेवई निवासी बीरबल और राम सजीवन शनिवार को रामनगर में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे इंदईपुर-बसखारी मार्ग पर उनकी बाइक सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकरा गई। 

हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। देर रात बीरबल ने दम तोड़ दिया। वहीं, राम संजीवन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link