सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद अब बात केवल चुनाव की प्रक्रिया को बचाने की नहीं है, देश को बचाने की है। आज देश उन गलत हाथों में चला गया है, जो पीडीए के वर्तमान व भविष्य के हक और अधिकारों के घोर विरोधी हैं। भाजपा और उनके मुखबिर संगी-साथी आजादी से पहले भी देश के विरोधी थे और आज़ादी के बाद भी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब वो निर्णायक समय आ गया है, जब हम सबको मिलकर इन देश विरोधी नकारात्मक ताकतों को हमेशा के लिए हराना होगा।
गोरखपुर के मेधावी छात्रों को अखिलेश ने किया सम्मानित
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर में आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और आईपैड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें अक्षिता गुप्ता, अनुज कसौधन, अनमोल अग्रवाल, अनुष्का यादव आदि शामिल रहे।
