समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अक्षमता के कारण विकास योजनाएं भ्रष्टाचार का शिकार हो गई हैं। यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को भाजपा पर लगा काला दाग बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, पर सड़कें धंस रही हैं। हर तरफ लूट, झूठ और चोरी का चक्र अबाध गति से चल रहा है। चढ़ावा-चंदा-दान चोरी खुलने के बाद भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के काले कारनामे उजागर हुए हैं। भाजपा में बदहवासी छा गई है और वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए बचकाने बयान दे रही है।

जगन्नाथ यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

अखिलेश यादव ने 15 जुलाई को श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *