लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित द ला गार्डेनिया कैफे में रविवार को महिलाओं और बालिकाओं के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर परिचर्चा हुई। इसमें विशेषज्ञ डॉ. संगीता शर्मा और डॉ. रश्मि सोनी ने मानसिक तनाव से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
आनंदमंत्रा के संस्थापक आनंद कृष्ण ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और नवरात्र में नारी शक्ति की भावना से प्रेरित यह पहल 11 अक्तूबर को शुरू की गई। डॉ. रश्मि सोनी ने कहा कि पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन का दबाव बढ़ रहा है। डॉ. संगीता शर्मा ने मानसिक तनाव साझा करने और समय पर परामर्श लेने की जरूरत बताई। निदेशक राजीव व्यास के मुताबिक, महिलाएं www.anandmantraa.com पर सत्र बुक कर सकती हैं। उनकी निजता और गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा।
