फतेहाबाद। कस्बे के अवंती चौक पर रविवार सुबह पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को रुकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव हीरापुरा निवासी फुलवारी अपने साथी विजयपाल के साथ रविवार सुबह बाइक से काम करने जा रहे थे। कस्बे के अवंती चौक के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। वहीं, बाइक ट्रक में फंस गई। इसके बाद ट्रक चालक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेजा तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया।
ट्रक को सीज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
– इमरान अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त (फतेहाबाद)
