इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार रात जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे को अपने प्रेमी की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उससे प्रेम करती है और परिवार उसकी इच्छा के खिलाफ यह शादी करा रहा है।



इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई और पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया। बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बरात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित आईटीआई चौराहा के पास एक होटल में आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *