रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में गुरुवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर थाना रामपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जांच-पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:00 बजे पीआरवी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम भटपुरा निवासी राघवेंद्र उर्फ बाबा (24 वर्ष), पुत्र कैलाश दोहरे का शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर लटका हुआ है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामपुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच की। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई की मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *