{“_id”:”6b09f49ffd0b8fbd4b0d286c”,”slug”:”governments-are-resorting-to-bulldozer-actions-instead-of-knocking-on-the-doors-of-the-courts-noman-aligarh-news-c-2-gur1004-1119800-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अदालतों के दरवाजे न खटखटाकर सरकारें कर रहीं बुलडोजर कार्रवाई : नोमान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एएमयू में विरोध मार्च निकालते छात्र।
– फोटो : samvad
एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने कहा कि अब सरकारें अदालतों के दरवाजे न खटखटाकर बुलडोजर कार्रवाई कर रही हैं।
शुक्रवार को बाब-ए-सैयद पर छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने कहा कि खासतौर से उत्तर प्रदेश में बुलडोजर को बहुत ज्यादा चलाया गया। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बुलडोजर कार्रवाई को मॉडल बनाया, तो क्या अब देश के अंदर अदालतों के दरवाजों को बंद कर दिया जाए।
इससे पहले असम में बंगाली मूल के भारतीय मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे कथित बेदखली अभियान के विरोध में मार्च निकाला गया। मार्च लाइब्रेरी कैंटीन से शुरू होकर बाब-ए-सैयद तक पहुंचा। छात्रों ने असम में बेदखली की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपना आक्रोश जताया। मार्च में उपाध्यक्ष नशरा नईम, सचिव मोहम्मद हमदान आदि शामिल रहे।
