पढ़ाई से लेकर नौकरी और बैंकिंग तक, आज हमारा आधा से ज्यादा काम ऑनलाइन हो चुका है, लेकिन इस डिजिटल सुविधा के साथ एक बड़ा सिरदर्द भी रहता है कि आखिर कैसे पक्का किया जाए कि ऑनलाइन टेस्ट या एग्जाम में स्क्रीन के सामने बैठने वाला उम्मीदवार वहीं है या नहीं जिसने फॉर्म भरा था? अब तक इस चीटिंग को रोकने के लिए सिर्फ कैमरा, माइक्रोफोन और स्क्रीन मॉनिटरिंग का सहारा लिया जाता था। लेकिन अब ऑनलाइन सुरक्षा की दुनिया हमेशा के लिए बदलने जा रही है।

Keystroke Dynamics क्या है?

कीस्ट्रोक डायनामिक्स एक आई और मशीन लर्निंग तकनीक है, जो इंसान के टाइपिंग पैटने को रिकॉर्ड और एनालाइज करती है। यह टेक्नोलॉजी शब्दों पर नहीं, बल्कि टाइपिंग की आदतों पर फोकस करती है। इसमें इंसानों की कई चीजें रिकॉर्ड होती है, जैसे कोई व्यक्ति कितनी देर तक की दबारक रखता है। एक अक्षर से दूसर अक्षर तक पहुंचने में कितना समय लगता है, टाइपिंग स्पीड कितनी है, कितनी बार गलती होती है, बैकस्पेस कितनी बार दबाया जाता है और टाइपिंग के दौरान रुकावट या हिचकिचाहट कितनी है। इन सभी डेटा को मिलाकर एआई व्यक्ति की एक यूनिक डिजिटल पहचान तैयार करता है।

हर इंसान की टाइपिंग होती है अलग

जिस तरह हर व्यक्ति की आवाज, सिग्नेचर और फिंगरप्रिंट अलग होते हैं, उसी तरह टाइपिंग स्टाइल भी अलग होती है। अगर 100 लोग एक ही लाइन टाइप करें, तब भी सभी का पैटर्न अलग ही होगा।

अगर इसे और आसानी से समझते तो जैसे कोई बहुत तेजी से टाइप करता है, तो कोई धीरे-धीरे। कुछ लोग ज्यादा बैकस्पेस इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ बिना रुके लगातार लिखते हैं। एआई इन्हीं छोटे-छोटे फर्क को पहचानकर व्यक्ति की पहचान तय करता है।

ऑनलाइन एग्जाम में कैसे पकड़ता है चीटिंग?

ऑनलाइन परीक्षाओं में अक्सर दूसरे व्यक्ति से टेस्ट दिलवाने, जवाब कॉपी-पेस्ट करने या बीच में किसी और को बैठाने जैसी मामले सुनाई देते हैं, ऐसे मामलों को रोकने के लिए कीस्ट्राेक डायनामिक्स काफी मददगार साबित हो सकता है। यह सिस्टम शुरुआत में ही छात्र की टाइपिंग स्टाइल रिकॉर्ड करता है और फिर पूरे एग्जाम के दौरान उसी पैटर्न को मॉनिटर करता रहता है। फिर बीच में अगर अचानक टाइपिंग स्पीड बदल जाए गलतियों का तरीका बदल जाए और टाइपिंग की लय अलग हो जाए, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति जवाब तो नहीं लिख रहा।

Machine Learning कैसे करता है काम?

इस तकनीक के पीछे मशीन लर्निंग का बहुत रोल होता है। एआई पहले व्यक्ति की टाइपिंग आदतों को सीखता है और फिर उसका डिजिटल प्रोफाइल बनाता है। इसके बाद लाइव टाइपिंग को पुराने डेटा से मिलाया जाता है। अगर कोई असामान्य बदलाव दिखता है, तो सिस्टम शक करता है। यही नहीं, एआई समय के साथ नई टाइपिंग आदतों को भी सीखता रहता है।

कौन-कौन सा डेटा रिकॉर्ड होता है?

कीस्ट्रोक डायनामिक्स कई महत्वपूर्ण पैरामीटर्स रिकॉर्ड करता है, जैसे की ऊपर बताया गया है:


  • Dwell Time: कोई व्यक्ति कितनी देर तक की दबाकर रखता है।

  • Flight Time: एक की छोड़कर दूसरी दबाने में कितना समय लगता है।

  • Typing Speed: टाइपिंग की रफ्तार।

  • Error Rate: गलती और बैकस्पेस की संख्या। 

  • Copy-Paste Pattern: कॉपी-पेस्ट की पूरी एक्टिविटी।

इन सभी को मिलाकर AI इंसान की डिजिटल पहचान तैयार करता है।

अब कंपनियां भी कर रहीं इस्तेमाल

खास बात यह है कि अब यह तकनीक सिर्फ लैब या रिसर्च तक सीमित नहीं रही है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियां, ऑनलाइन यूनिवर्सिटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म अब Keystroke Dynamics का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऑनलाइन एग्जाम और जॉब इंटरव्यू के दौरान यह तकनीक जांचती है कि टेस्ट देने वाला व्यक्ति असली उम्मीदवार ही है या कोई दूसरा। वहीं बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां यूजर्स की टाइपिंग स्टाइल के जरिए फ्रॉड और संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने की कोशिश कर रही हैं। AI आधारित यह सिस्टम अब डिजिटल सिक्योरिटी और ऑनलाइन पहचान वेरिफिकेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है।

क्या यह तकनीक पूरी तरह परफेक्ट है?

हालांकि यह तकनीक काफी एडवांस मानी जा रही है, लेकिन यह पूरी तरह परफेक्ट साबित होगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता। कई बार थकान, तनाव, बीमारी या जल्दबाजी की वजह से भी टाइपिंग पैटर्न बदल सकता है। इसी वजह से कंपनियां इसे अकेले इस्तेमाल नहीं करतीं। इसे आमतौर पर इन तकनीकों के साथ जोड़ा जाता है जैसे वेबकॉम मॉनिटरिंग, फेस रिकॉगनाइजेशन, ऑडियो मॉनिटरिंग, ब्राउजर लॉक और प्लेगिरिज्म डिटेक्शन। इन सभी को मिलाकर मजबूत डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया जाता है।

भविष्य में और बढ़ेगा इस्तेमाल

ऑनलाइन एजुकेशन, वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल टेस्टिंग बढ़ने के साथ कीस्ट्रोक डायनामिक्स जैसी AI तकनीकों का इस्तेमाल आने वाले समय में और तेजी से बढ़ सकता है। यह तकनीक सिर्फ चीटिंग पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिजिटल पहचान और साइबर सिक्योरिटी का भी बड़ा हिस्सा बन सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें