Thieves make off with jewelry worth 20 lakh from an empty house.



पहाड़गांव। कैलिया थाना पुलिस ने नरी गांव में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। थाना क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी अब्दुल रहमान के घर से दो दिन पूर्व रात में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए थे। कैलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार रात चेकिंग अभियान के दौरान खैरी मोड़ के पास पुलिस ने आरोपी माजिद खान को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें