अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने चीनी कंपनी डीटीएन के बनाए गए सब-स्टैंडर्ड रिप्लेसमेंट एयरबैग इन्फ्लेटर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। एजेंसी का कहना है कि ये इन्फ्लेटर्स अमेरिकी ड्राइवर्स की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। NHTSA के मुताबिक मई 2023 से अवैध रूप से अमेरिका में आयात किए गए इन इन्फ्लेटर्स से जुड़े 12 गंभीर हादसे सामने आए हैं। इनमें 10 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौत शेवरले मालिबू (Chevrolet Malibu) कारों के इस्तेमाल से हुई। इसके अलावा ह्यूंदै सोनाटा (Hyundai Sonata ) मॉडल भी प्रभावित पाए गए हैं।

एयरबैग बना जानलेवा

एजेंसी का कहना है कि दुघर्टना के दौरान जब एयरबैग सामान्य तरीके से खुलने चाहिए थे, तब वो फट गए। बड़े मेटल टुकड़े ड्राइवर्स के चेहरे, आंख, गर्दन और सीने में जा घुसे। सबसे हालिया मामला 16 फरवरी को मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल में सामने आया, जहां 2020 शेवरले मालिबू  में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कंपनी ने आरोपो से किया इंकार

इन मामलों के आरोप के बाद चीनी कंपनी ने अपने बचाव में कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि दुर्घटनाओं में इस्तेमाल हुए इन्फ्लेटर्स उन्हीं की कंपनी के थे। कंपनी का दावा है कि चीन में कई कंपनियां ऐसे सब-स्टैंडर्ड एयरबैग पार्ट्स बनाती हैं।

सेकेंड हैंड कार खरीदने वालों के लिए चेतावनी

मामले को गंभीरता से लेते हुए NHTSA ने खासतौर पर यूज्ड कार खरीदारों और रिपेयर शॉप्स को अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि जिन गाड़ियों में पहले एयरबैग खुल चुके हैं, उनमें लगाए गए रिप्लेसमेंट एयरबैग की वैधता जरूर जांचें। इस मामले ने सेकेंड हैंड कार बाजार की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुर्घटनाग्रस्त कारों की मरम्मत में कम लागत के लिए नकली एयरबैग पार्ट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें