अम्बेडकर नगर में MLC चुनाव की घोषणा।

अम्बेडकर नगर में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिलाधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ईशा प्रिया ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी।

.

इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, 27 अक्टूबर से वोटों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सही तरीके से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अभी 2834 मतदाता दर्ज हैं। हालांकि, वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने का काम अभी जारी है। इस वजह से मतदाताओं की संख्या में बदलाव हो सकता है।

एमएलसी चुनाव में वोटिंग एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने वोटर लिस्ट में दर्ज सभी मतदाताओं से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सबकी भागीदारी से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सही तरीके से पूरी हो सकेगी।



Source link

अभी अभी की खबरें