Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय को आरोपी बनाया जाएगा या नहीं इसको लेकर कोर्ट आज अहम फैसला सुना सकता है।


Ayodhya: Court to pronounce verdict today on Champat Rai's nomination as accused; crucial trust meeting to be

चंपत राय पर कोर्ट सुनाएगा फैसला।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में लंबे समय से चंपत राय को आरोपी बनाए जाने की बात कही जा रही है। अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में अर्जी दी है। पिछली सुनवाई छह तारीख को नहीं हो पाई थी। थाना राम जन्म भूमि पुलिस ने आख्या प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को तय की थी। अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन, गोपाल राव सहित अज्ञात के विरुद्ध मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। एक अन्य मंदिर चढ़ावा प्रकरण में ट्रस्टी कृष्ण मोहन की रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल है। यह आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *