लखीमपुर खीरी में समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। जिले के एनएचएम संविदा कर्मचारी लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिखाई दिया। चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटकने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।

ये स्वास्थ्य केंद्र रहे बंद 

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर इससे पहले सीएमओ कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय धरना दिया था। मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारी सोमवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर के निर्मल नगर, गोटअय्याबाग, नौरंगाबाद और राजगढ़ नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। इन केंद्रों पर इलाज कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की बढ़ी परेशानी 

स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका होने से सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हुई, जो सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर हैं। मरीजों का कहना था कि अब उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने इलाज कराने की समस्या खड़ी हो गई है। निजी अस्पतालों में उपचार का खर्च वहन नहीं कर पाने वाले लोगों के लिए परेशानी और बढ़ गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें