जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार को रामपुर जेल में पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करेगा। ईडी की चार सदस्यीय टीम को रामपुर भेज दिया गया है। आजम के बाद ईडी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
ईडी ने जौहर ट्रस्ट मामले में आजम के करीबी ठेकेदारों, फर्म संचालकों के साथ रामपुर के चमरौआ सीट से सपा विधायक नसीर अहमद खां से भी गहन पूछताछ की थी। अब उनके बयानों का सत्यापन आजम खां से कराया जाएगा। साथ ही उनसे जौहर ट्रस्ट द्वारा लिए गए फैसलों में भूमिका, जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी विभागों के बजट से निर्माण कार्य कराने, डमी ट्रस्टी और फर्जी दानदाताओं के बारे में भी सवाल होंगे। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ का दायरा बुधवार तक भी बढ़ाया जा सकता है।
