यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का एलान हो गया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को समाप्त होंगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
