जलालाबाद। कांशीराम कॉलोनी में फंदे से लटककर जान देने वाली 17 वर्षीय किशोरी के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।


किशोरी की मां मंजू देवी ने कॉलोनी निवासी विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि विकास ने कुछ दिन पहले उनकी बेटी नंदिनी को जबरन कीपैड मोबाइल दिया था और उससे बात करने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर नंदिनी ने शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद



Source link