{“_id”:”6b00a26ceac67c72e20ac42c”,”slug”:”unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161652-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Unnao News: हत्यारोपी बोला-मैं न मारता तो वह मुझे मार डालता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बेटे का शव घर पहुंचने के बाद बिलखती मां कांती और अन्य परिजन। संवाद
औरास। महबूबखेड़ा गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। बैरागी बाबा स्थान पर बने चबूतरे से गले में रस्सी डालकर चकरोड तक घसीटते ले गए। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने झोपड़ी से रस्सी भी बरामद कर ली है।
औरास थाना क्षेत्र के महबूबखेड़ा गांव निवासी अंबरलाल के बेटे करन (25) को बुधवार की रात मिर्जापुर अजिगांव निवासी साथी सूर्यभान और मतोले उर्फ हरीशंकर मजदूरी के पांच हजार रुपये देने के बहाने घर से बैरागी बाबा देवस्थान लेकर गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के चकरोड किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने दोनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला कसने से मौत की बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम समाज की जमीन पर कोठरी बनाकर रह रहे साधु वेशधारी सूर्यभान ने बताया कि अगर हम उसे न मारते तो वह मुझे मार देता। यह भी बताया कि वह नशे में भी हत्या की धमकी दे रहा था। इसीलिए गले में रस्सी डालकर उसे घसीटते हुए चकरोड तक लाए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो बेटे का शव देख मां कांती और अन्य परिजन बिलख पड़े। एसओ की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि अभी हर बिंदु पर पूछताछ की जा रही है।

बेटे का शव घर पहुंचने के बाद बिलखती मां कांती और अन्य परिजन। संवाद

बेटे का शव घर पहुंचने के बाद बिलखती मां कांती और अन्य परिजन। संवाद
