श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चंपत राय को दोबारा ट्रस्ट का महासचिव बनाए जाने की चर्चाओं का विरोध किया है। उन्होंने 23 अगस्त को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास व संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों को ईमेल भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया और आग्रह किया कि उनके पत्र को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाए।
महिपाल सिंह ने ईमेल में दावा किया है कि विभिन्न स्रोतों से उन्हें जानकारी मिली है कि चंपत राय को पुनः महासचिव मनोनीत किए जाने पर विचार हो रहा है। मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, चोरी और अव्यवस्था के आरोपों की जांच के बीच उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़ें – यूपी कैबिनेट: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 24 प्रस्ताव मंजूर; पढ़ें बड़े फैसले
ये भी पढ़ें – यूपी: सीएम योगी का बड़ा एलान, बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी भर्ती
पूर्व लेखा प्रभारी ने कहा है कि प्रथम एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में चोरी, अव्यवस्था, नियमों की अनदेखी और सुनियोजित भ्रष्टाचार से संबंधित तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। उन्होंने ट्रस्ट से इस रिपोर्ट को देखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आरोपों के बीच चंपत राय को फिर से महासचिव बनाया जाना उचित नहीं होगा।