उरई। शहर के पटेल नगर निवासी किरन मसीह ने एसपी को ज्ञापन देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के गिरफ्तारी पर रोक संबंधी आदेश का पालन कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर 2026 को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से नजूल भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


किरन मसीह के अनुसार, उन्होंने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने मामले में निर्णय होने तक उनकी और प्राथमिकी में शामिल अन्य लोगों की अग्रिम गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन्होंने एसपी से न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *