अयोध्या: रामनगरी अयोध्या और माता जानकी की नगरी जनकपुर के बीच सदियों पुराना धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता अब रेल कनेक्टिविटी के जरिए और मजबूत होने जा रहा है. 23 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. ट्रेन सेवा शुरू होने से भगवान राम की नगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए माता जानकी के धाम जनकपुर पहुंचना आसान होगा.
नेपाल व भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा मजबूती
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं. अधिकारियों ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी माता जी के निधन के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन सेवा नहीं, बल्कि दो देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की पहल है. अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, तो जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है. ऐसे में दोनों धार्मिक नगरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.
श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर कनेक्टिविटी
इस ट्रेन सेवा से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु आसानी से जनकपुर पहुंचकर माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे. वहीं, नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रामनगरी अयोध्या तक पहुंचना सुविधाजनक होगा. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी नई पहचान मिलेगी. अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों की भावनात्मक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया. महापौर ने कहा कि यह जो वंदे भारत भारत और नेपाल के बीच में चलने जा रही है अयोध्या से जनकपुर के बीच में, यह हमारे जो पौराणिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जो बहुत ही प्राचीन हैं, जितनी प्राचीन यह सभ्यता है, सांस्कृतिक तौर पे हम सभी लोग, हम और नेपाल राष्ट्र एक ही हैं.यह हमारा जो उनसे जीवंत सांस्कृतिक संबंध है, उसको और जागृत करेगा,
विज्ञापन
