ये तस्वीर अयोध्या में सुबह में हुई बारिश के दौरान निष्कादराज चौराहे की है।

अयोध्या में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को तेज बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार दोपहर से मौसम अचानक बदल गया था।

.

तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने से कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिर गए। रुदौली, सोहावल, अमानीगंज, मिल्कीपुर, गोसाईगंज, बीकापुर और तारुन क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होने की बात सामने आई है।

तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिर गए।

तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिर गए।

रामपथ और मंदिर क्षेत्र में भी बारिश

बारिश और तेज हवा का असर रामपथ, राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू क्षेत्र में भी दिखाई दिया। खुले इलाकों में तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

;यह दृश्य अयोध्या के निषादराज चौराहा जे पहले टेढ़ीबाजार चौराहे के नाम से था,का है।

;यह दृश्य अयोध्या के निषादराज चौराहा जे पहले टेढ़ीबाजार चौराहे के नाम से था,का है।

खेतों में खड़ी फसलें गिरीं

तेज हवा और बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है। कई जगह फसलें जमीन पर गिर गई हैं। किसानों को चिंता है कि अगर बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।

27 सितंबर को भी बारिश बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 27 सितंबर को भी बारिश और आंधी का असर बना रह सकता है।



Source link