रायबरेली में लालगंज के खानपुरखपुरा गांव में जमीनी विवाद की मारपीट में घायल राजेंद्र की एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 8 दिन पहले 21 सितंबर को हरिप्रसाद पासवान व रामचरण यादव के बीच हुई।

.

मारपीट में तलवार, बांका, कुल्हाड़ी चली, जिसमें दोनों पक्षों से करीब दो दर्जन लोग घायल हुए। रामचरण यादव के राजेंद्र व सुशील एम्स में भर्ती थे। राजेंद्र की मौत रात 2 बजे हुई।

हरिप्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन 11 लोगों पर केस दर्ज किया। राजेंद्र की मौत के बाद रामचरण की शिकायत पर भी पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। गांव में तनाव की आशंका पर पुलिस बल तैनात।

ग्रामीणों का कहना है, लेखपाल ने हरिप्रसाद को जमीन पर कब्जा करने को कहा। हरिप्रसाद पक्ष ने पेड़ काटने शुरू किए, जिसका राजेंद्र ने विरोध किया। इसी पर मारपीट हुई।



Source link