अयोध्या को देखकर लोग त्रेतायुग का स्मरण कर रहे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको ऑफर देता हूं..आप भी अयोध्या से नामांकन किजिए…मैं भी करता हूं, चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा और कहा कि पीडीए मतलब पीडीए मतलब परिवार डेवेलपमेंट पार्टी…पराया धन अपना है।
दिल्ली में जंतर- मंतर पर प्रर्दशन को लेकर भी कसा तंज
सीएम योगी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रर्दशन को लेकर कहा कि अयोध्या में हमारी आस्था है, जो लोग राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए बाधक बने थे वहीं लोग आज पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की भी एक सीमा होती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुके है।
सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध से ऊपर उठ कर ये लोग बेशर्मी के साथ गाली-गलौच की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो सारे संस्कारों को तिलांजलि देकर देश को गुमराह कर रहा है और देश में अराजकता बढ़ाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
