Youth Crushed With Bricks In Gangiri Aligarh

मृतक सोनू उर्फ भोला, डॉग स्क्वॉड-फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
– फोटो : फाइल फोटो, संवाद

विस्तार

गंगीरी के यादव नगर निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ भोला पुत्र पप्पू की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह उसका शव एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


भोला रात करीब 11 बजे घर से 100 रुपये लेकर निकला था। परिजनों ने बताया कि भोला शराब पीने का आदी था। कल शाम वह शराब पीकर घर आया था और घरवालों से झगड़ा कर रहा था। झगड़े के कारण घरवालों ने उसे बांध भी दिया था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह घर से निकला था। आज सुबह करीब 5 बजे उसका शव यादव नगर के बड़े ग्राउंड में पड़ा मिला।


थाना गंगीरी अंतर्गत 27 नवंबर की सुबह यादव नगर से एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो वह शव यादव नगर निवासी भोला पुत्र पप्पू यादव का निकला । भोला के परिजनों ने बताया कि भोला कल शाम शराब पीकर घर आया था तथा घरवालों से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था, जिस कारण से घरवालों द्वारा उसे बांध भी दिया गया था । तत्पश्चात रात करीब 11 से 12 बजे के बीच भोला अपने घर से सौ रुपये लेकर निकला था, जिसके बाद आज उसका शव यादव नगर के बड़े ग्राउंड में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।– गर्वित सिंह, सीओ (यूपी-112)


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक आर ए मनीष मिश्रा और क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें