{“_id”:”6afc821eaf400e644005d191″,”slug”:”jawan-karan-chaudhary-last-rites-2026-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलीगढ़: जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा, हर आंख हुई नम, अंतिम सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जवान करन चौधरी के अंतिम यात्रा
– फोटो : संवाद-फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी के मौत की खबर सोमवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को मिली। जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम करीब पांच बजे अतरौली बाजार पहुंचा। सेना के जवानों ने वहां से पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ सेना के वाहन में रखा और उनके पैतृक गांव सिरसा पहुंचाया।
गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गईं। करन के परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे। मएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एसडीएम सौरभ गुप्ता, अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, भूरा पंडित, प्रताप सिंह कुंतल, चोब सिंह प्रधान, रोहित वर्मा, श्याम चौधरी, विनोद शर्मा, अमन चौधरी व सेवानिवृत्त सैनिक पार्थिव शरीर के सिरसा गांव पहुंचे।
रात में ही अंतिम सलामी के साथ जवान करन चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था लेकिन सेना के जवान शाम 7:10 मिनट पर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए गांव में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी।

