अलीगढ़ के वार्ड 90 स्थित मौलाना आजाद नगर की एक गली में करीब 50 मीटर तक कचरा फैला है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सफाई कराने की मांग की है।

.

गली में प्लास्टिक, पन्नी, पुराने फटे कपड़े, टूटी चप्पल-जूते, कागज और बोतलें पड़ी हैं। कचरे से नाली भी जाम है।

लोगों का कहना है कि गली में चलने की जगह नहीं बची है और बदबू से परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि बच्चे इसी गली से होकर स्कूल जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम अलीगढ़ से जेसीबी और सफाई टीम भेजकर कचरा उठवाने की अपील की है। उन्होंने रोज कचरा गाड़ी भेजने की मांग भी की है।

शिकायत के लिए नंबर: 1533 और 7500441344।



Source link

अभी अभी की खबरें