इस कॉरिडोर के माध्यम से संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रॉसिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की योजना है।

तकनीकी परीक्षणों के साथ आगे बढ़ रही संचालन की तैयारी

आगरा मेट्रो का उद्देश्य शहर के प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और पर्यटन क्षेत्रों को सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ तकनीकी परीक्षणों का सफलतापूर्वक पूरा होना इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

द्वितीय कॉरिडोर पर प्री-RDSO ऑसिलेशन टेस्टिंग की सफलता से यह स्पष्ट है कि आगरा मेट्रो परियोजना अब निर्माण के साथ-साथ परिचालन संबंधी तैयारियों के चरण में भी आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में विभिन्न तकनीकी परीक्षणों और निर्धारित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इस कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें