Passenger's neck crushed by truck

मृतक शिवम कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद के जीटी रोड पर गोपी चांदपुर गांव के पास रोडवेज बस की खिड़की से बाहर झांक रहे यात्री की गर्दन ट्रक की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे का है।


थाना पुलिस के अनुसार मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के गांव सरीपुर निवासी और हालमुकाम मशानी नगला थाना देहली गेट अलीगढ़ शिवम कुमार (27) पुत्र प्रमोद कुमार सोमवार को एटा डिपो की बस से अलीगढ़ से अपने गांव जा रहे थे। वह चालक के पीछे चौथी सीट पर खिड़की के किनारे बैठे थे।

दुवागढ़ गांव के मोड़ के पास जीटी रोड पर गोवंश का झुंड सड़क पर निकल रहा था इसपर चालक ने बस रोक दी। तभी पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक गोवंश को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। इसी दौरान खिड़की के बाहर एक हाथ और गर्दन निकाले शिवम कुमार ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में दो गायों की भी मौत हुई है।

री निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बस और चालक-परिचालक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक की जानकारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक जीजा धर्मेंद्र ने बताया कि शिवम अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी सहित तीन बेटियों उर्वशी, डॉली और मानसी तो रोता छोड़ गए हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें