अकराबाद के जीटी रोड पर पनैठी गांव के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे ओमकार (52) को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। 


उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। सीओ बरला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुचलकर भागे वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

ओमकार थाना हरदुआगंज के गांव नगला आफत के निवासी थे। पनैठी के पास खोखा रखकर सामान बेचते थे। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके धड़ से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *