Farmer Attacked with Sharp Weapons in Agra, Wife Beaten While Trying to Save Him

FIR Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गंगरौआ गांव में खेत की रखवाली करते समय किसान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।


किसान हरीश ने गांव के राजेश, उसके बेटे कृष्णा और हानिश समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह खेत पर सो रहे थे। आरोप है कि राजेश, कृष्णा, हानिश और अन्य लोग धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसी समय पत्नी खेत पर खाना देने आ रही थीं। उसने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। बाद में हमलावर दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें