जगदीशपुरा क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पीछे नाले की दीवार ढह गई। इससे बारिश में जलभराव होने के कारण नाले की दीवार से कटान भी शुरू हो गया है। लोगों ने किसी हादसे की आशंका जताई है। इस नाले का करीब 15 मीटर हिस्सा टूटकर गिरा है।

नाले के किनारे ही लोगों के घर बने हुए हैं। दीवार गिरने से नाले के पानी से मिट्टी का कटान शुरू हो गया है, जिससे सड़क का हिस्सा भी धंसने के कगार पर है। क्षेत्रीय पार्षद प्रीति भारती ने बताया कि इस नाले की मरम्मत के लिए पूर्व में कई बार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन नगर आयुक्त ने किसी पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंजीनियरों ने आकर नापजोख कर ली, लेकिन अब दीवार गिरने के बाद लोगों की चिंता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। 

जागेश्वर नगर में खुले नाले में गिर रहे लोग, ढकने की मांग

वार्ड 28 जागेश्वर नगर, दयालबाग में टैगोर नगर को नगला पदी से जोड़ने वाला नाला खुला है। क्षेत्रीय पार्षद चौ. प्रेमदास ने इसे ढकने की मांग की है। उन्होंने उप नगर आयुक्त सरिता सिंह को क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण कराया। मौके पर क्षेत्रीय निवासी सचिन ने बताया कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। बारिश में पॉलिथीन, सिल्ट भरने से यह सड़क पर आ जाती है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। ऐसे में नाले की सफाई कराकर इसे ढक दिया जाए। आए दिन मवेशी और दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें