{“_id”:”6b08f8672b8b6f805a098fb4″,”slug”:”kerala-woman-tourist-injured-after-slipping-at-taj-mahal-in-agra-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: ताजमहल घूमने आई केरल की पर्यटक हादसे का शिकार, फिसलकर गिरी; हाथ में आई चोट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ताजमहल में पैर फिसलने से गिरी केरल की महिला पर्यटक।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के दीदार की चाह में परिवार के साथ केरल से आई एक महिला पर्यटक बृहस्पतिवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। स्मारक परिसर स्थित मेहमान खाने के पास अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।
केरल के एर्नाकुलम निवासी जैमी मोंसी अपने परिजनों के साथ ताज देखने आई थी। भ्रमण के दौरान मेहमान खाने के समीप चलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पर्यटक को संभाला और तुरंत स्मारक परिसर स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार और जरूरी दवाइयां दीं। हाथ में चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

