संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 27 Nov 2026 02:58 AM IST


Swapped debit card with a child at an ATM, withdrew 69,000 rupees



आगरा। एटीएम से रुपये निकालने गए आठ साल के बच्चे का डेबिट कार्ड शातिर युवक ने बदल लिया। इसके बाद खाते से 69,800 रुपये निकाल लिए गए। मंटोला के ढोलीखार निवासी फरहाना ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


फरहाना ने बताया कि 17 नवंबर को दोपहर तीन से चार बजे के बीच उन्होंने अपने भांजे आयान को केनरा बैंक का डेबिट कार्ड देकर घटिया मामू-भांजा स्थित एसबीआई एटीएम पर 2400 रुपये निकालने के लिए भेजा था। भांजा रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान एक युवक एटीएम में पहुंचा। उसने बच्चे को पीछे हटाकर खुद मशीन के सामने खड़े होकर कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड आयान को थमा दिया। आयान के घर पहुंचने के कुछ देर बाद खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। आरोपी ने पुरानी मंडी क्षेत्र के दूसरे एटीएम से कई बार में 69,800 रुपये निकाल लिए। बदले गए कार्ड पर किसी रिंकी उपाध्याय का नाम है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—–



Source link

अभी अभी की खबरें