आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज हैंगआउट में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय मंच की सुंदरियों ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साहस और जज्बे को नमन किया। सिस्टरहुड संस्था और छांव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन टीम और ए-सिस्टरहुड की प्रतिनिधियों ने शीरोज की बहनों से संवाद कर उनके जीवन के संघर्षों और पीड़ा को करीब से समझा। 

यह आयोजन इसलिए भी भावुक और खास रहा क्योंकि सिस्टरहुड और छांव फाउंडेशन की साझेदारी के 10 वर्ष पूरे हुए हैं। मॉडल्स और शीरोज की बहनों ने केक काटकर इस 10 साल के सफर और अटूट रिश्ते का जश्न मनाया। इस दौरान आयोजित कॉन्फिडेंस बिल्डिंग वर्कशॉप में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2026 एंजेला ओमोमियर, जोआना फैबिकुन, एली कॉर्कोरन सहित पूरी टीम ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स का हौसला बढ़ाया। 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विदेशी अतिथियों ने माना कि शीरोज की बहनों का संघर्ष दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। इस दौरान संस्था के निदेशक आशीष शुक्ला, अनिल शुक्ला, प्रो. नसरीन बेगम, वत्सला प्रभाकर, डॉ. सुमिता डोडिया, रामभरत उपाध्याय, सत्यम शुक्ला और नरेश पारस आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *