{“_id”:”6af35f25076d252521073bab”,”slug”:”two-suspects-nabbed-in-bike-robbery-case-in-agra-2026-11-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: लूट की बाइक बेचने जा रहे थे शातिर, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे: तीसरे की जारी तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना बरहन पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई बाइक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को खुशालपुर तिराहे के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से अपने गांव जा रहे धीरज पुत्र शैलेन्द्र निवासी यूसुफपुर थाना बरहन को रोककर बाइक लूट ली थी। पुलिस ने धीरज के पिता शैलेन्द्र की तहरीर पर 9 नवंबर को थाना बरहन में बाइक छिनैती में प्राथमिकी दर्ज की थी।
घटना का खुलासा होने के बाद इसे लूट की धाराओं में परिवर्तित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चूहरपुर जटउआ तिराहे से सुमित और सचिन निवासी खुशालपुर थाना बरहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब दोनों ने अपने साथी रिंकू के साथ मिलकर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त बाइक बेचने ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फरार अभियुक्त रिंकू उर्फ देश दीपक उर्फ गलकटा उर्फ उदल सिंह निवासी खुशालपुर की तलाश की जा रही है। अभियुक्त सचिन के खिलाफ थाना जलेसर जिला एटा व थाना बरहन में पहले से भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

