{“_id”:”6af352584f0f6e0b7d0bd197″,”slug”:”up-akhilesh-yadav-levels-serious-allegations-of-corruption-in-link-expressway-tenders-2026-11-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अखिलेश ने लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बोले- ये सिर्फ दिखावा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपीडा के लिंक एक्सप्रेसवे के सात टेंडरों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है।
ये भी पढ़ें – यूपी: अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती, एसआईआर पर मेरी पोस्ट अपने एक्स हैंडल से री-पोस्ट करें
ये भी पढ़ें – यूपी: अखिलेश यादव बोले- 2027 में सरकार बनी तो अयोध्या में जमीन घोटालों की जांच कराएंगे
उन्होंने कहा कि ये आपस में मिल बांटकर खाने की नूराकुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आंख-मुंह पर ताला लगाए बैठी है। सपा अध्यक्ष ने जिस रेट पर टेंडर दिए गए हैं, उसकी सूची भी सार्वजनिक की है।
एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री का 80-20 से मतलब यह है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुकाबले 20 (बीस) साबित होगा।
एक अन्य जारी किए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के जमीन घोटाले की जांच कराई जाएगी। अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराया जाएगा। सर्किल रेट घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या की जमीन से जुड़े मामलों की जांच कर दोषियों की संपत्ति भी खंगाली जाएगी। अखिलेश 12 दिसंबर को परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

